होम/news/gold-silver-price-india-15-may-2026-today-rate-update

Gold Silver Rate: हल्का उछला सोना तो मामूली गिरावट पर रुकी चांदी, जानें जयपुर के बाजार में क्या हैं भाव?

Gold  Silver Rate: हल्का उछला सोना तो मामूली गिरावट पर रुकी चांदी, जानें जयपुर के बाजार में क्या हैं भाव?
राष्ट्रीय
15 May 2026, 09:55 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate Today: केंद्र सरकार के सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद इनके दामों में उछाल आया है। हालांकि घरेलू बुलियन मार्केट में आज सोने के दामों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी में हल्की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और रुपए में सीमित उतार-चढ़ाव के चलते घरेलू कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है।

घरेलू बाजार में आज के सोने-चांदी के दाम

देश भर के राज्यों में 24 कैरेट सोना (1 ग्राम) 16,234 पर है वहीं 22 कैरेट सोना (1 ग्राम) 14,881 रुपए रहा। ज्वैलर्स के मुताबिक खरीदारों की स्थिर मांग और ग्लोबल फ्यूचर्स मार्केट में बढ़त का घरेलू कीमतों पर असर हुआ है। वहीं चांदी (1 किलो) लगभग 2,99,900 रुपए पर बनी हुई है। कल से 100 रुपए इसमें कम हुए हैं।

जयपुर में क्या हैं भाव

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर 1,62,270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,48,960 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,99,900 रुपए प्रति किलो पर है।

ग्लोबल मार्केट का भारतीय बाजार पर क्या असर?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती। डॉलर इंडेक्स में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव का प्रभाव देश पर अब पड़ने लगा है। निवेशकों का रुझान सेफ इंवेस्ट ऑप्शन की तरफ चला गया है।

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो सकती हैं, जबकि चांदी में औद्योगिक मांग के चलते उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। वहीं आयात शुल्क बढ़ाने के बाद दो वैसे भी सोने में 9000 रुपए और चांदी में 22000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो अब जो दाम कम-ज्यादा होंगे वो इसी रेट के आधार पर होंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.