होम/news/gold-silver-price-today-1-june-2026-sone-chandi-ka-bhav-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Price Today: 1 जून को सस्ता हुआ सोना-चांदी? खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: 1 जून को सस्ता हुआ सोना-चांदी? खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट
राष्ट्रीय
01 Jun 2026, 10:23 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver rate in Rajasthan: जून महीने की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 1 जून 2026 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव 2.63 लाख से 2.68 लाख प्रति किलो के दायरे में बना हुआ है।

वैश्विक बाजारों में डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कमोडिटी बाजार में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया है। MCX पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 15,700 रुपए प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है। स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स के मार्जिन के चलते कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

राजस्थान में क्या है रेट?

राजस्थान के भी कई शहरों में औसत यही भाव सोने-चांदी के चल रहे हैं। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,57,180 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,44,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,79,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मानसून को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता! अल नीनो के चलते IMD ने जताई कम बारिश की आशंका


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.