Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में हल्की गिरावट, यहां देखें जयपुर में क्या है भाव?

Gold Silver Rate: 16 मई 2026 को भारत में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कमजोरी, डॉलर की मजबूती और घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में प्रॉफिट-बुकिंग के चलते दोनों की कीमतों पर दबाव बना रहा। देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम पिछले दिन के मुकाबले नीचे खुले, जबकि चांदी भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
सोने के आज के ताज़ा रेट
भारत के कई राज्यों में सोना (24 कैरेट) लगभग 1,62,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। देशभर में कीमतों में औसतन नरमी देखने को मिली। केंद्र सरकार के गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद सोने के दामों में लगातार हलचल बनी हुई है।
वहीं चांदी प्रति किलो 2,89,900 रुपए पर आ गई है, बीते दिन से 100 रुपए की गिरावट आई है। चांदी आज हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। बीते 10 दिनों में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
जयपुर में क्या हैं भाव?
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,58,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,44,890 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,89,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- रुपये ने गिरने में बनाया नया रिकॉर्ड! डॉलर के मुकाबले 96.05 पर पहुंचा, अब जनता की जेब पर पड़ेगा भारी असर
भाव क्यों घटे?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव आज कमजोर रहे। फ्यूचर्स में गिरावट का सीधा असर रिटेल मार्केट पर पड़ा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से सोना-चांदी महंगी कमोडिटी बन जाती है, जिससे खरीदारी कम होती है और कीमतें फिसलती हैं। भारत में तो रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद कमजोर हो गया है। 1 डॉलर की कीमत इस समय भारत में 95.99 रुपए है।
इसके अलावा हाल ही में आयात शुल्क में बदलाव को लेकर पैदा हुई अस्थिरता ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। ट्रेडर्स सावधानी से कारोबार कर रहे हैं।
निवेशकों के लिए क्या मतलब?
गिरावट छोटे निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर दे सकती है। वैश्विक आर्थिक माहौल अस्थिर रहने के चलते आने वाले हफ्तों में भी सोने-चांदी में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक सोने की कीमतों में बढ़त की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Bank Strike alert : मई के अंत में 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जान लें हड़ताल की तारीखें और वजह
इस लिंक को शेयर करें

