होम/news/gold-silver-price-today-india-jaipur-rajasthan-pm-modi-appeal

Gold Silver Rate Update: राजस्थान में ताजा सोना-चांदी के भावों ने चौंकाया, जानिए क्या है जयपुर में भाव

Gold Silver Rate Update: राजस्थान में ताजा सोना-चांदी के भावों ने चौंकाया, जानिए क्या है जयपुर में भाव
राष्ट्रीय
12 May 2026, 09:41 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate: मंगलवार को घरेलू बुलियन बाजार ने मजबूती दिखाई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डांवाडोल माहौल और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते निवेशकों ने सेफ प्रॉपर्टी की तरफ रुख किया, जिसका सीधा असर भारत के सोना-चांदी भावों पर पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में सोना 0.5% की बढ़त के साथ 4,757.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। चांदी भी 0.2% ऊपर 86.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

देश भर में चढ़े सोने-चांदी के दाम

भारत में भी इन अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर साफ दिखाई दिया। देशभर में 24 कैरेट सोना लगभग 1,51,800 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1,39,200 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी ₹1,64,500 प्रति किलो के स्तर पर दर्ज की गई। प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, जयपुर और चेन्नई—में भी कीमतें लगभग इसी दायरे में रहीं, कहीं-कहीं इससे भी ज्यादा दाम बढ़े हैं।

राजस्थान में क्या हैं भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,310 रुपए बढ़कर 1,53,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1,200 रुपए बढ़कर 1,40,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,74,900 रुपए प्रति किलो पर हो गई है।

ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग पर दुनिया भर की नज़र

इधर बाजार की सतर्कता की एक वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का वो बयान भी रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़ा युद्धविराम कमजोर स्थिति में है। इस टिप्पणी ने संकेत दिया कि पश्चिम एशिया में हालात अभी स्थिर नहीं हुए हैं। इसी बीच निवेशक इस हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली ट्रंप की बैठक पर भी नज़र बनाए हुए हैं, जिसमें कई राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें भी चढ़ीं, जिससे बाजार में ये आशंका बढ़ी कि अगर क्षेत्रीय तनाव बना रहा तो तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। महंगे कच्चे तेल ने महंगाई को लेकर चिंता और बढ़ा दी है और इसकी वजह से अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नए अनुमान लगाए जाने लगे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.