होम/news/gold-silver-price-today-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें जयपुर में क्या हैं आज के भाव

Gold Silver Rate Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें जयपुर में क्या हैं आज के भाव
राष्ट्रीय
31 May 2026, 10:31 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate Update: मई महीने के आखिरी दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजारों, डॉलर इंडेक्स और निवेशकों की खरीदारी के रुख का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में बढ़ती गतिविधियों और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोना-चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आज क्या हैं सोने के भाव?

सर्राफा बाजार के हालिया रुझानों के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 1.55 लाख से 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1.42 लाख से 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। देश के कई प्रमुख शहरों और ज्वेलर्स के मुताबिक कीमतों में मामूली अंतर दिखाई दे सकता है।

चांदी का ताजा रेट

चांदी के भाव में पिछले कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी देखने को मिली। बाजार में चांदी करीब 2.65 लाख से 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है। वहीं कई शहरों में 2 लाख 80 हजार भी रेट चल रहे हैं।

जयपुर में क्या हैं रेट

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव बिना उतार-चढ़ाव के 1,57,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1,44,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी भी बिना बदलाव के 2,80,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

जानकारों का मानना है कि निवेशकों के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प बना हुआ है, चांदी में भी अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें- जून 2026 में ग्रहों का महागोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा धन


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.