Gold Silver Rate: कितनी बढ़ी सोने-चांदी की चमक? जानिए जयपुर के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: बुधवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों और उपभोक्ताओं की निगाहें इन कीमती धातुओं पर जमी हैं। देश भर में 24 कैरेट सोना लगभग 160,950 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है तो वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 148,278 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों में थोड़ी तेजी और उतार-चढ़ाव दोनों देखने को मिल रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपया-डॉलर विनिमय दर के प्रभाव के चलते होता रहा है।
चांदी का क्या है भाव?
चांदी की कीमत करीब 284.90 प्रति ग्राम यानी 2,84,900 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। बीते दिन से इसमें 100 रुपए की गिरावट आई है। स्थानीय बाजारों में 10 ग्राम चांदी की दर लगभग 2,849 के आसपास बना हुआ है।
जयपुर में भी गिरे सोने-चांदी के भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,59,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,45,790 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,84,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक संकेतक, मुद्रा विनिमय दर और निवेशकों की ठोस मांग ये रुझान तय कर रहे हैं। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की ओर घरेलू निवेशकों का रुझान स्थिर बना हुआ है। हालांकि रोज़ के उतार-चढ़ाव रोज़ाना बाजार की चाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धातुओं में अस्थिरता पर निर्भर करेगा।
ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे ताज़ा रेट और ट्रेंड का ध्यान रखते हुए ही फैसले लें क्योंकि भावों में तेजी-मंदी एक दिन से दूसरे दिन बदल सकते हैं।
इस लिंक को शेयर करें

