होम/news/gold-silver-rate-today-in-india-rajasthan-jaipur-109446

Gold Silver Rate Today: कितना सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जयपुर में क्या चल रहा रेट?

Gold Silver Rate Today:  कितना सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जयपुर में क्या चल रहा रेट?
जयपुर
02 Jun 2026, 10:42 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate: जून महीने के दूसरे दिन यानी 2 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली। देशभर में 24 कैरेट सोने का औसत भाव करीब 1,56,000 से 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,43,000 से 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और कई शहरों में इसकी कीमत 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई है।

राजस्थान में क्या है भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,56,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,43,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,79,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

क्यों बदल रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और निवेशकों की मांग सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। हाल के दिनों में सोने में कुछ नरमी जबकि चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.