Gold Silver Rate: जयपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव, दोनों में आया जबरदस्त उछाल

Gold Silver Rate: 6 मई 2026 को घरेलू बुलियन बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम में उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलावों और रुपए-डॉलर विनिमय दर के उतार-चढ़ाव का असर आज देशभर की कीमतों में दिखा। राजस्थान और जयपुर में भी यही रुझान जारी रहा।
भारत में सोना-चांदी का आज का भाव
देश भर में सोना (24 कैरेट) का दाम ₹14,917 प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव ₹13,674 प्रति ग्राम है। जयपुर में सोने के भाव (24 कैरेट) 2,110 रुपए बढ़कर 1,51,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1,950 रुपए बढ़कर 1,38,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।
कितनी चढ़ी चांदी?
देश भर में चांदी की की कीमत 265 रुपए प्रति ग्राम और 2,65,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं जयपुर में भी इसी भाव पर चांदी चल रही है। कहा जा रहा है कि जयपुर में आने वाले दिनों में शादी-सीजन के चलते मांग बढ़ने की संभावना है, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते कीमतें सीमित दायरे में चल रही हैं।
राजस्थान में बाजार रुझान
राजस्थान के बड़े शहर—जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर—में आज सोने का औसत भाव राष्ट्रीय औसत के करीब ही रहा। थोक व्यापारियों का कहना है कि ग्लोबल इंडेक्स जब तक साफ नहीं होते। बुलियन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव की संभावना कम है।
ये भी पढ़ें- मेट गाला में जयपुर का रॉयल टच, गौरवी कुमारी और पद्मनाभ सिंह ने राजस्थान की संस्कृति से बिखेरा जलवा
ये भी पढ़ें- गैर-संवैधानिक हरकत पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा
इस लिंक को शेयर करें

