होम/news/gold-silver-rate-today-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: क्या है आज सोने-चांदी का भाव, जयपुर में क्या है रेट?

Gold Silver Rate: क्या है आज सोने-चांदी का भाव, जयपुर में क्या है रेट?
राष्ट्रीय
22 May 2026, 10:52 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी के बीच आज भारत में सोने-चांदी के दाम स्थिर से मजबूत रूझान के साथ खुले। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से 24 कैरेट सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई। वहीं चांदी भी हल्के उछाल के साथ ट्रेड कर रही है। देशभर में सोना आज हल्की तेजी के साथ ट्रेड हुआ। दिल्ली में 15,993 प्रति ग्राम, मुंबई में 16,000 प्रति ग्राम, कोलकाता में 15,900 प्रति ग्राम, चेन्नई में 16,150 प्रति ग्राम सोना है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोने की कीमतों में उछाल का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।

वहीं आज चांदी में भी हल्की तेजी देखी गई है। 1 किलो चांदी 2,85,100 रुपए पर ट्रेंड कर रही है। औद्योगिक मांग में हल्की बढ़त और वैश्विक मेटल मार्केट के सकारात्मक संकेत चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे रहे हैं।

राजस्थान में आज का सोना-चांदी भाव

राजस्थान में आज सोने की कीमतें राष्ट्रीय औसत के अनुरूप लगभग स्थिर रहीं। स्थानीय बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर 1,60,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,46,760 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी बिना किसी उतार-चढ़ाव के 2,85,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

जयपुर के सर्राफा बाजार में सुबह से निवेशकों की अच्छी गतिविधि देखने को मिली, जिसके चलते स्पॉट गोल्ड में हल्की बढ़त दर्ज की गई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.