होम/news/great-planetary-transit-in-june-2026-the-luck-of-these-3-zodiac-signs-will-shine

जून 2026 में ग्रहों का महागोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा धन

जून 2026 में ग्रहों का महागोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा धन
धर्म
30 May 2026, 07:39 pm
रिपोर्टर : आचार्य दुष्यन्त

2 june Jupiter transit into Cancer: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। जब भी ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करते हैं, तो कई राशियों के जीवन में भारी परिवर्तन आता है। गुरु को शुभत्व, सुख और भाग्योदय देने वाला ग्रह कहा जाता है। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इसे साल 2026 का महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन और गुरु का महागोचार कहा जा रहा है क्योंकि देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह संयोग 12 सालों में एक बार होता है। इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में परिवर्तन होंगे, लेकिन इन 4 राशि वाले व्यक्तियों की विशेष तौर पर किस्मत बदलेगी और इन्हें छप्पर फाड़ फायदा होगा।

जानिए किन राशियों पर होगा असर –

1. कर्क राशि

कर्क राशि जातकों के लिए गुरु के उच्च प्रभाव से हंस महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। गुरु के प्रभाव से मन में चल रही उलझनें दूर होंगी। मानसिक व्यथा दूर होगी, अध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा। आपका मान-सम्मान बढेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता में भी इज़ाफा होगा। आपका व्यक्तित्व लोगों के सामने चमकेगा और स्वस्थ्य उत्तम होगा।

2. मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों की चन्द्र कुंडली में गुरु चौथे भाव से गोचर करेंगे। चौथा भाव सुख, माता, वाहन आदि का कारक होता है। गुरु के गोचर से मेष राशि वाले जातकों को असीमित सुख और संसाधनों की प्राप्ति होगी। नया घर या गाडी खरीदने के योग बनेंगे। माता से जुड़े मामलों और संबंधों में प्रगति होगी। भौतिक सुख के साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि जातकों के नौवें भाव से गुरु का गोचर होगा। यह भाव भाग्य, प्रगति, उच्च शिक्षा और धर्म का कारक होता है। इन जातकों का भाग्य प्रबल होगा। कुंडली के अनुसार कई व्यक्तियों का भाग्योदय भी होगा। किये गए कामों में किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। उच्च शिक्षा की इच्छा करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। छात्रों को कॉलेज में भाग्य का साथ मिलेगा।

4. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की कुंडली में गुरु का गोचर 11वें भाव से होगा, जो आय और लाभ का कारक है। इस दौरान जातक के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे। पैसे कमाने के नए स्रोत सामने आएँगे और कई रास्तों से धनलाभ होगा। इन्वेस्टमेंट और बिज़नेस से बड़ा फायदा होने की सम्भावना है। नौकरी वाले लोगों को ऑफिस में प्रगति देखने को मिलेगी।

किन राशियों पर होगी गुरु की दृष्टि

इन राशियों के अतिरिक्त कुछ राशियों पर गुरु की दृष्टि पड़ेगी, जिन्हें भी इस अवधि में विशेष लाभ होगा। गुरु की दृष्टि वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर पड़ेगी। इन राशियों के जातकों को भी कई प्रकार से लाभ होगा। साथ ही, अन्य राशि के जातकों को भी इन राशि वाले भावों में विशेष लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी।

शनि की साढ़ेसाती

गुरु की एक दृष्टि मीन राशि पर भी पड़ेगी जिसमें इस वक़्त शनि का गोचर चल रहा है। इसलिए कुम्भ, मीन और मेष राशि के जातक, जिनकी अभी साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें साढ़ेसाती के प्रभाव में राहत मिलेगी।

आर्थिक दृष्टि से क्या होगा

ज्योतिषीय विश्लेषणों के आधार पर गुरु के गोचर से बाज़ार में सोना, चांदी, खेती के सामान और कुछ अन्य ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

.

नोट: यह लेख सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.