संकट के वक्त भी कम नहीं हो रहा बेनीवाल का रुतबा, 5 किमी तक चला गाड़ियों का काफिला

Hanuman Beniwal: अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह दुनिया के कई देश संकट में हैं। भारत भी इससे अछूचा नहीं है। इसकी सबसे पहली और बड़ी मार तेल की कमी के तौर पर पड़ी है। जिसके लिए कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन के इस संकट से बचाने के लिए देश से ईंधन बचाने की अपील की थी, जिसके बाद पीएम, कई राज्यों के सीएम, मंत्रियों ने अपने काफिले में गाड़ियां कम कर दीं और इलेक्ट्रिक गाड़ी लगा दी। लेकिन इन सबके बीच RLP के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का रुतबा कम नहीं हो रहा है।
हनुमान बेनीवाल 5 किमी लंबा काफिला लेकर निकले
कल हनुमान बेनीवाल टोंक दौरे पर थे और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। लेकिन रात के दो बजे, घने अंधेरे में जहां तक नजर जाए, सिर्फ हेडलाइट्स की रोशनी और बेनीवाल का अंतहीन काफिला दिखाई दे रहा था। इतने समर्थक, इतनी गाड़ियां कि देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएं। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या हर समय इस तरह का दबदबा और VIP कल्चर दिखाना सही है? एक आम आदमी बेचारा पेट्रोल-डीजल के दाम देखकर अपनी एक गाड़ी निकालने से पहले सौ बार सोचता है, और इन नेताओं के चक्कर में रास्ते अलग बंद हो जाते हैं।
देर रात टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम किवाड़ा पहुंचने तक 5 किलोमीटर लंबा काफिला हनुमान जी बेनीवाल का । @hanumanbeniwal pic.twitter.com/NuYGbvgbGf
— सुनील चौधरी जोधपुर (@ErSunilGugarwal) May 16, 2026
RLP समर्थकों से खुद परेशान हनुमान बेनीवाल
वैसे बेनीवाल समझदार नेता हैं। वो खुद कई बार स्टेज से कह चुके हैं कि—"कई बार मेरे समर्थक ही मुझ पर भारी पड़ जाते हैं।" लेकिन बेनीवाल जी, अब दबदबा दिखाने के बजाय समर्थकों को समझाने का वक्त है। राजनीति अपनी जगह है, आप विपक्ष में हैं वो भी ठीक है, लेकिन जब बात देशहित की हो, तो जिम्मेदारी पक्ष और विपक्ष दोनों की बनती है।
गौर करने वाली बात ये है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सिर्फ 2 गाड़ियों के काफिले में चलने लगे, तो डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा साहब तो सीधे रोडवेज बस में सफर करते दिखे, कुछ नेता तो ई-रिक्शा और हाथ-रिक्शा तक पर आ गए।
बीजेपी वालों का तो समझ आता है, लेकिन सोशल मीडिया पर आपने वो वीडियो तो देखा ही होगा? जिसमें राहुल गांधी बिना किसी तामझाम और बिना किसी काफिले के, खुद गाड़ी ड्राइव करके प्रियंका गांधी को साथ ले जाते दिखे।
ये भी पढ़ें- मंत्री जी...आपसे इस जवाब की तो उम्मीद नहीं थी, कोटा में प्रसूताओं की मौत के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का बेतुका बयान
इस लिंक को शेयर करें

