कब तक लापरवाही की भेंट चढ़ेगी मासूम जनता? SMS अस्पताल में छज्जा गिरने से युवक की मौत पर फूटा बेनीवाल का गुस्सा

Jaipur: आखिर प्रशासन की लापरवाही से कब तक आम जनता की जान जाती रहेगी? कब तक ये कुंभकरण की नींद लोगों की ऐसी जान लेती रहेगी, और कब तक इनकी जिम्मेदारी तय नहीं की जाएगी? दरअसल बीते दिन जयपुर के SMS अस्पताल (SMS Hospital, Jaipur) के सुश्रुत सभागार का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस पर प्रशासन से जब सवाल पूछे गए तो बताया गया कि उन्होंने तो उस जगह को डेंजर जोन घोषित किया हुआ था। वो छज्जा जर्जर हो चुका था इसलिए।
जब पता था डेंजर जोन है तो आम लोगों को रोका क्यों नहीं?
भले ही अस्पताल प्रशासन ये कह रहा हो कि ऑडिटोरियम की इमारत जर्जर थी, उन्होंने पहले ही इसे डेंजर जोन घोषित किया हुआ था, तो फिर उस जगह पर आम लोगों को आने-जाने से रोका क्यों नहीं गया? वहां पर कोई बेरिकेडिंग क्यों नहीं की गई? कोई साइन बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया? या फिर किसी गार्ड को वहां पर क्यों नहीं तैनात किया गया, ताकि वो लोगों की आवाजाही को रोक सके? ये सब कुछ वहां पर नहीं था, इसलिए लोगों को पता ही नहीं था कि भवन जर्जर है और एक दिन इतना बड़ा हादसा हो सकता है। लापरवाही की हद तो देखिए, कि इस मामले में अभी तक किसी की भी जिम्मेदारी नहीं हुई है।
जयपुर स्थित SMS अस्पताल के सुश्रुत सभागार के बाहर छज्जा गिरने से कचरा एकत्रित करने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व एक व्यक्ति के घायल हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए,इस प्रकार की घटना मानसून से पहले राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवालिया निशान है |…
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) May 30, 2026
हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेरा
इस हादसे के बाद देर रात हनुमान बेनीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “जयपुर स्थित SMS अस्पताल के सुश्रुत सभागार के बाहर छज्जा गिरने से कचरा एकत्रित करने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व एक व्यक्ति के घायल हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए,इस प्रकार की घटना मानसून से पहले राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवालिया निशान है| @RajGovOfficial दिवंगत व्यक्ति के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करें| ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें|”
केकड़ी का रहने वाला है मृतक
जिस शख्स की छज्जे की नीचे दबकर मौत हुई है उसकी पहचान केकड़ी के रहने वाले सागर (40) के रूप में हुई है। गार्ड्स के मुताबिक दो लोग दोपहर में खाना खाकर यहां छज्जे के नीचे आकर सो गए थे। छज्जा गिरा तो दोनों उसमें दब गए। सागर की मौके पर मौत हो गई लेकिन दूसरा शख्स अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- दिनेश मीणा मॉब लिंचिंग पर पहली बार किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया, बोले- किसी को नहीं छोडूंगा
ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, बोले- 'चुनाव आयोग चाहे तो कल ही तारीखों का ऐलान कर दे'
इस लिंक को शेयर करें

