होम/news/hanuman-beniwal-social-media-trend-rahul-gandhi-cm-bhajan-lal-sharma

हनुमान बेनीवाल का डिजिटल दबदबा: राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, भजनलाल पर चला दिया तूफ़ानी ट्रेंड

हनुमान बेनीवाल का डिजिटल दबदबा: राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, भजनलाल पर चला दिया तूफ़ानी ट्रेंड
राजस्थान
30 May 2026, 11:25 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Hanuman Beniwal Top Trending: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिछले दिनों जो राजनीतिक भूचाल दिखा, उसके केंद्र में एक ही नाम लगातार उभरकर सामने आया है और वो है हनुमान बेनीवाल का। ट्रेंड शुरू हो जाए तो देशभर में सिर्फ वही दिखता है, और ये बात अब डेटा भी साबित कर रहा है। बेनीवाल ने एक तरफ ट्रेंड के मामले में राहुल गांधी जैसे नेताओं को पछाड़ दिया तो दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ टॉप ट्रेंड चलवा दिया।

राहुल गांधी से आगे निकला बेनीवाल का ट्रेंड ग्राफ

अगस्त 2025 से मई 2026 तक GetDayTrends के सालाना आंकड़ों के मुताबिक हनुमान बेनीवाल देश में सबसे ज्यादा बार ट्रेंड होने वाले नेताओं में नंबर-1 पर हैं। उनका हाईएस्ट रैंक 2 रहा, जो 28 अगस्त 2025 को हुआ। पूरे साल लगातार स्पाइक्स आए। हर महीने नए टॉप ट्रेंड बनाए। वहीं राहुल गांधी की बात करें तो उनका ग्राफ कुछ महीनों तक ही एक्टिव रहा था। उनकी हाईएस्ट रैंक #7 रही थी 30 अप्रैल 2025 को। फिर नवंबर के बाद लंबे समय तक कोई बड़ा डिजिटल प्रभाव नहीं दिखाई दिया। फरवरी 2026 के बाद लगभग ट्रेंडिंग से गायब ही हो गए।

ये आंकड़े साफ बताते हैं कि बार-बार चर्चा में बने रहने की क्षमता ही सोशल मीडिया की असली ताकत है और इस दौड़ में बेनीवाल कई कदम आगे हैं।

भजनलाल शर्मा पर चला सबसे तेज़ ट्रेंड

इधर राजस्थान की राजनीति में एक और बड़ा ट्रेंड दिखाई दिया #राजस्थान_का_CM_मूर्खाधिराज...ये हैशटैग रातों-रात देश का टॉप ट्रेंड बन गया। ये ट्रेंड इतना तेज़ था कि IPL के बड़े मैचों तक को पीछे छोड़ गया। GT vs RR, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या इन सभी के ट्रेंड्स इस हैशटैग की रफ्तार के सामने फीके पड़ गए।

इस ट्रेंड का ट्रिगर क्या था?

दरअसल भैराणा धाम की संत महापंचायत में हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सार्वजनिक मंच से “मूर्खाधिराज” कहा। इसके बाद BJP RLP पर हमलावर हुई। बेनीवाल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सुपर गुंडा कह दिया उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ बता दिया। जिसके पलटवार के तौर पर बीते शुक्रवार को RLP ने जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। उसी रात सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग सुनामी आ गई। नतीजा, बेनीवाल जो ट्रेंड चल दें, वो टॉप पर पहुंच ही जाता है।

चाहे राहुल गांधी को डिजिटल रेस में पीछे छोड़ने की बात हो या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को वायरल तीखे ट्रेंड के घेरे में लेने की, सोशल मीडिया पर बेनीवाल और उनकी हनुमान सेना की पकड़ का फिलहाल कोई मुकाबला नहीं दिखता।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.