होम/news/hanuman-beniwal-supporters-threat-shankar-gora-over-bhajan-lal-sharma

बेनीवाल समर्थकों ने बीजेपी युवा मोर्चा के शंकर गोरा को अध्यक्ष को फोन पर धमकाया? गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

बेनीवाल समर्थकों ने बीजेपी युवा मोर्चा के शंकर गोरा को अध्यक्ष को फोन पर धमकाया? गाली-गलौज का ऑडियो वायरल
राजस्थान
29 May 2026, 04:00 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें वो सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा को 'मूर्ख' बोलते नजर आ रहे थे। अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, पूरी की पूरी बीजेपी एकदम एक्शन मोड में आ गई। एक के बाद एक...चाहे वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ हों, मंत्री जवाहर सिंह बेढम हों या फिर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा... देखते ही देखते बीजेपी के तमाम बड़े और युवा नेता बेनीवाल पर हमलावर हो गए। इस पर अब बेनीवाल और RLP के समर्थकों ने शंकर गोरा को फोन पर धमकी दी है।

यह भाजपा के @ShankarGora की भाषा शुद्र गालियाँ देते गौरा को सच्चाई कड़वी लगती है तो गालियाँ शुरू कर देता है @BJP4India @BJP4Rajasthan
.#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम pic.twitter.com/gWMNzU6umS
— manish choudhary 77 (@manish_rlp_0177) May 28, 2026

शंकर गोरा को धमकाते हुए ऑडियो वायरल

शंकर गोरा को धमकाते हुए और तमाम गालीगलौच वाला ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि शंकर गोरा को फोन पर उन्हें धमकाया जा रहा है कि 'नेता जी, आपने हमारे नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे किया?' इतना ही नहीं दूसरी तरफ यानी कथित तौर पर शंकर गोरा की तरफ से भी काफी गाली-गलौच वाली अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि 'भारत रफ्तार' इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा की बात पर बहुत ध्यान देना चाहिए और जो हनुमान बेनीवाल ने किया है, उसे और उन जैसी बातें और गाली गुफ्ता जिस किसी ने किया है, उन सब नेताओं की एक सूची बनाई जानी चाहिए। गोरा को उन सबको एक जगह एकत्र करना चाहिए। एक मनोचिकित्सक… pic.twitter.com/ocVZiim8bL
— Tribhuvan_Official (@TheTribhuvan) May 28, 2026

क्या कहा था शंकर गोरा ने?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मूर्खाधिराज कहने की बात पर हनुमान बेनीवाल को शंकर गोरा ने कहा था कि वो अभी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं। उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल को चुनाव हराने का काम भजनलाल के नेतृत्व वाली बीजेपी ने किया है। उनके पास कोई जनाधार नहीं है। खुद की पार्टी और नेताओं के लिए गाली-गलौच करना, वो इस समय मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं, वो अपने बड़बोलेपन को सुधारें। आने वाले समय में उन्हें किसी मनोरोगी चिकित्सक को दिखाना चाहिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.