असम में बना बड़ा रिकॉर्ड! दूसरी बार CM बने हिमंत बिस्व सरमा - ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Himanta Biswa Sarma oath ceremony: असम की राजनीति में अपनी पैठ जमकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज के मैदान में हिमंत सरमा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जहाँ राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें CM पद की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने NDA गठबंधन के तहत बहुमत हासिल करके हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया। BJP, AGP और BPF के गठबंधन ने राज्य की 126 सीटों में से 100 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।
राज्यपाल ने हिमंत बिस्व सरमा के साथ चार अन्य को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिनमें भाजपा नेता रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, AGP प्रमुख अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो शामिल हैं। राजनैतिक दलों ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सरमा ने राज्य के विकास, निवेश और रोजगार को नई गति देने का बात कही और कहा कि आने वाले पांच सालों में असम को भारत के नॉर्थ-ईस्ट का सबसे विकसित राज्य बनाएँगे।
इस लिंक को शेयर करें

