होम/news/iran-claims-draft-peace-deal-with-usa-to-end-war-hormuz-strait-to-reopen

ईरान का बड़ा दावा! अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हुआ शांति समझौते का ड्राफ्ट

ईरान का बड़ा दावा! अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हुआ शांति समझौते का ड्राफ्ट
अंतरराष्ट्रीय
27 May 2026, 08:11 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran US Peace Deal: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में एक नया मोड़ सामने आया है। हाल ही में ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए संभावित समझौते को ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के एक सरकारी टीवी ने यह दावा किया है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर एक शुरुआती और अनऑफिशियल ड्राफ्ट तैयार किया गया है। हालांकि, इसे अभी फाइनल नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित ड्राफ्ट समझौते के तहत सबसे पहले अमेरिका ईरान के आसपास अपनी सेना की मौजूदगी को कम करेगा और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में अमेरिकी नेवी द्वारा की गयी घेराबंदी को भी समाप्त करेगा। इसके बदले में ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को वापस से खोलेगा और 30 दिनों के अन्दर-अन्दर स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों के आवागमन को वापस पहले की तरह ही सुचारू करेगा।

ड्राफ्ट में यह भी लिखा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में यह व्यवस्था अमेरिका के सैन्य जहाजों के लिए नहीं होगी। होर्मुज स्ट्रेट में कौन सा जहाज आएगा और कौनसा जाएगा, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से ईरान और ओमान एक साथ मिलकर संभालेंगे।

ईरानी मीडिया ने कहा है कि बिना ठोस सुरक्षा और राजनीतिक गारंटी के तेहरान इस समझौते को आगे नहीं बढ़ाएगा। वहीं, अमेरिका की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.