ईरान के ड्रोन हमले में 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने की कड़ी निंदा – UAE के साथ भारत खड़ा

Iran Drone Attack in UAE, Modi Statement: 5 मई को ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा शहर पर ड्रोन से हमले किये थे, जिसमें भारत के तीन नागरिक घायल हो गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आम नागरिकों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। भारत UAE के साथ खड़ा है और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सपोर्ट करता है।
यूएई ने इस ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। हालाँकि, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने समय पर ईरान की तरफ से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोनों को रोक लिया था। कहा कि UAE हर तरह के खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने भी यूएई के साथ पूरा सपोर्ट जताया और बातचीत व कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्वक हल निकालने की बात पर जोर दिया।
मोदी ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की सुरक्षा पर भी कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना उस इलाके में शांति, स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई की सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है।
मिडल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद हो गया है, जिससे जहाजों की आवाजाही पर गहरा असर पड़ा है। इसके असर के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं।
इस लिंक को शेयर करें

