ईरान ने ट्रंप और नेतन्याहू पर रखी 500 करोड़ की सुपारी! संसद में कैसा बिल लाने वाला है ईरान

Iran put Bounty on Donald Trump and Benjamin Netanyahu: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध का तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की सुपारी देने की बात तक कह दी है। और इसकी कीमत रखी जाएगी 500 करोड़...! ईरान की सरकार जल्द ही संसद में ऐसा बिल ला सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, ईरान की सरकार का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग जल्द ही इस बिल को सदन में लाने की तैयारी कर रहा है। बिल के तहत जो भी व्यक्ति या ग्रुप USA के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू को मार देगा, उसे ईरान की तरफ से 500 करोड़ से ज्यादा का इनाम दिया जाएगा।
ईरान के सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि बहुत जल्द ईरानी संसद में ट्रम्प को नरक पहुँचाने वाले इस बिल को लेकर वोटिंग हो सकती है। यह एक बहुत बड़ा कदम है लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई बड़े मिलिट्री लीडर्स और पॉलिटिशियन्स की मौत बाद ये उठाया जा रहा है।
इन सब से बीच ट्रम्प ने ईरान पर हमले को एक बार फिर से रोक दिया है और बातचीत करने की सम्भावना जताई है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच हुई पिछली कई शांति वार्ता भी न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने और ईरान का enriched Uranium अमेरिका को सौंपने पर आकर रुक गयी थी और बात नहीं बन पाई थी।
वहीं दूसरी तरफ, ईरान ने अपनी महिलाओं को भी मिलिट्री ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। ईरान युवा लड़कियों को बन्दूक चलाने, AK-47 हैंडल करने, असेम्बल और डिस-असेम्बल करने की ट्रेनिंग दे रहा है।
इस लिंक को शेयर करें

