होम/news/iran-us-war-satellite-images-reveal-massive-damage-to-228-american-bases

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली America-Iran जंग की असली तस्वीर! क्या छिपा रहा था अमेरिका?

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली America-Iran जंग की असली तस्वीर! क्या छिपा रहा था अमेरिका?
Latest News
07 May 2026, 02:50 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran US War Satellite Images Damage: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में जितना खुलासा किया है, असल नुकसान उससे कहीं ज्यादा हुआ है। हाल ही में युद्ध से हुए नुकसान की कुछ सैटेलाईट तस्वीरें जारी हुईं हैं, जिनसे यह खुलासा हुआ है कि जंग शुरू होने के बाद से ईरान ने अमेरिका के ठिकानों पर काफी हमले किये हैं और अब तक अमेरिका की कम से कम 228 सैन्य ठिकानों की संरचना और डिवाइस मशीनरी या तो पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह आंकड़े अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट में बताए गए नुकसान से काफी अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाशिंगटन अपने सैनिकों और जनता के जोश और मनोबल को बनाए रखने के लिए जानबूझकर नुकसान को कम दिखा रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नुकसान की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें साझा की, जिनमें दिख रहा है कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के न सिर्फ मिलिट्री बेस को निशाना बनाया, बल्कि मिलिट्री के महंगे डिवाइस, रडार सिस्टम, फाइटर जेट समेत कई महँगी मशीनरी को नष्ट कर दिया। बहरीन में स्थित अमेरिकी नेवी की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय पर भी हमला हुआ। साथ ही, कुवैत, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के अल-उदैद एयरबेस सहित कई ठिकानों पर भारी नुकसान दर्ज हुआ है।

कौन-कौन सी चीज़ें ईरान ने नष्ट की?

ईरान ने हमलों में कुवैत और बहरीन में लगे पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

ई-3 सेंट्री अवाक्स प्लेन, फ्यूल भरने वाले स्ट्रैटोटैंकर शिप, रडार सिस्टम, एयर डिफेन्स सिस्टम और बैटरीज को उड़ा दिया।

बिल्डिंग और बेस पर हमला कर कई देशों में रडार सेंटर, फ्यूल डिपो, बैरक, जिम और मिलिट्री बेस सहित एयर डिफेन्स डोम को तबाह कर दिया या गंभीर नुकसान पहुँचाया है। ईरान ने न केवल मिलिट्री डिवाइस, बल्कि उनके संचालन वाले डेटा सेंटर, कूलिंग सिस्टम और पावर प्लांट को भी नष्ट करने की स्ट्रेटेजी काम में ली।

इस नुकसान का अनुमानित आर्थिक मूल्य अरबों डॉलर में है, जो सिर्फ फिजिकल नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्ट्रेटेजिक और साइकोलॉजिकल प्रभाव भी डाल रहा है। इतने के बाद भी अमेरिकी प्रशासन अभी भी नुकसान की साड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से बच रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.