होम/news/jacqueline-fernandez-ed-opposes-government-witness-plea-sukesh-case

जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें! लटकी गिरफ़्तारी की तलवार! कोर्ट में ED ने खोल दिए कई बड़े राज

जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें! लटकी गिरफ़्तारी की तलवार! कोर्ट में ED ने खोल दिए कई बड़े राज
मनोरंजन
11 May 2026, 07:04 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jacqueline Fernandez ED money laundering case: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडीज़ की मुश्किलें लगातार बढती ही जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की अदालत में Jacqueline Fernandez की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें जैकलीन ने मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी थी। ED ने जैकलीन के उन दावों को भी नकारा, जिसमें जैकलीन ने खुदको ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) का विक्टिम बताया है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में ईडी का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने करोड़ों रुपये की ठगी से हासिल रकम का इस्तेमाल महंगे उपहार और लग्जरी सामान देने में किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि जैकलीन को इस फ्रॉड की जानकारी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने गिफ्ट्स स्वीकार किये।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि जैकलीन मामले में “सक्रिय भागीदार” रही हैं और उनके पास इसके अच्छे खासे सबूत मौजूद हैं। ED ने दावा किया कि जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर की पहचान और उसके काम के बारे में पहले से जानती थी। इसके बाद भी उन्होंने सुकेश के साथ संपर्क साधे और सुकेश से तोहफे लिए, जो उनके विक्टिम होने के दावे से नहीं मिलता। एजेंसी के अनुसार, जैकलीन ने पूछताछ के दौरान कई बार विरोधाभासी और अधूरी जानकारी दी। ईडी ने अदालत से कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनाए जाने से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

जेल में कैद सुकेश ने भी कई बार यह दावा किया है कि वो और जैकलीन एक साथ रिलेशन में थे। इस दावे को पुख्ता करने के लिए दोनों के लव लेटर्स और साथ में कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। जबकि इसके उलट जैकलीन का कहना है कि सुकेश ने खुदको एक बड़ा बिजनेसमैन बताया था और उनके साथ भी ठगी की थी।

गौरतलब है कि इसी मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अदालत में अर्जी लगाकर खुद को सरकारी गवाह बनाने की मांग की थी। इसके पीछे एक वजह ये भी है कि अगर जैकलीन मामले में दोषी पाई जाती हैं, तो उनकी भी गिरफ़्तारी पक्की हो सकती है।

आपको बता दें कि सुकेश और उनकी पत्नी लीना पॉलोज़ पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से करीब 200 करोड़ रुपये ठगने और हवाला व शैल कंपनियों के ज़रिये ठगी की राशि को ठिकाने लगाने के आरोप हैं। अदालत अब ईडी की दलीलों और अन्य तथ्यों के आधार पर अगला फैसला सुनाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.