होम/news/jaipur-rural-bjp-leader-ramawtar-aswal-murder-hanuman-beniwal-reaction

जयपुर में बीजेपी नेता की हत्या पर बेनीवाल का बयान, कहा- नेता सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

जयपुर में बीजेपी नेता की हत्या पर बेनीवाल का बयान, कहा- नेता सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?
जयपुर
02 Jun 2026, 03:53 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Hanuman Beniwal on BJP Leader Murder: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर में बीजेपी नेता रामअवतार की गला रेत की निर्मम हत्या ने सियासी मोड़ ले लिया है। अब इस पर RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया और एक बार फिर बीजेपी सरकार को घेरा है। बेनीवाल ने कहा है कि जब इनकी पार्टी के नेता ही सुरक्षित ही नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा।

जयपुर जिले के मनोहरपुर में भाजपा नेता रामवतार असवाल उर्फ पप्पू जी की क्रूरतापूर्वक हत्या हो जाना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp अपराध नियंत्रण के दावे करते…
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 2, 2026

राजनीतिक कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या?

बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “भाजपा नेता रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की क्रूरतापूर्वक हत्या हो जाना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपराध नियंत्रण के दावे करते नहीं थकते, लेकिन ज़मीन पर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नज़र आ रहे हैं।“

बेनीवाल ने कहा कि “सवाल ये है कि जब एक राजनीतिक कार्यकर्ता तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती होगी? दिवंगत रामवतार असवाल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।“

बेनीवाल ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि बीजेपी नेता के इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

कबाड़ गोदाम ने आरोपी ने आकर गला रेत डाला

बता दें कि मनोहरपुर कस्बे में बीजेपी के स्थानीय नेता रामअवतार असवाल (55) सोमवार शाम को अपने कबाड़ गोदाम में थे। साढ़े 7 बजे के आस-पास एक शख्स उनके गोदाम में आया, और उसने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया और गला रेत कर भाग गया। देर रात तक भी जब रामवतार घर नहीं पहुंचे, तो घरवाले उन्हें ढूंढते हुए गोदाम पर पहुंचे। गोदाम पर वो लहूलुहान हालत में मिले। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें-


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.