जयपुर में महिलाओं और बच्चों के लिए खास पहल! एक शिविर में हुआ ऐसा काम जिसने जीता दिल

जयपुर में मरुधरा नारी सशक्तिकरण संगठन (मनसा) और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा था।
शिविर के दौरान कीरों की ढाणी में रहने वाले 45 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाए और उन्हें बांटे गए। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक डॉ. अभिलाषा (दीवा फाउंडेशन) ने महिलाओं को स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य (मेंस्ट्रुअल हाइजीन) के प्रति जागरूक किया। वहीं नगर निगम के उप रजिस्ट्रार अमित पूनिया ने सरकारी दस्तावेजों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की।
इस अवसर पर मनसा द्वारा 120 महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर हुआ, जिसमें बच्चों ने दीप मंत्र का वाचन किया।
समारोह में सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए संजू जैन और प्रकाश जैन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारत विकास परिषद के भगवान दास गर्ग ने दिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस लिंक को शेयर करें

