होम/news/karnataka-cm-siddaramaiah-resigns-dk-shivakumar-new-chief-minister

कर्नाटक में सियासी परिवर्तन! सिद्धरमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

कर्नाटक में सियासी परिवर्तन! सिद्धरमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री
राजनीति
28 May 2026, 06:24 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Karnataka CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव हो गया है और वहां के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और उसमें कहा कि यह मैं पहले ही कह चुका था कि जब भी हाईकमान कहेगा, मैं तब तुरंत इस्तीफ़ा दे दूंगा। कल मुझे हाईकमान ने इस्तीफे के लिए कहा और आज मैंने इस्तीफ़ा दे दिया।

28 मई को सिद्धरमैया ने पहले अपने घर पर ही मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की और उन्हें अपने इस्तीफे की खबर दी। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के नाम इस्तीफ़ा लिख दिया। हालाँकि, थावरचंद निजी कारणों के शहर के बाहर थे, इसलिए इस्तीफ़ा नहीं ले पाए। ऐसी स्थिति में इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी को दिया जा सकता है, लेकिन वह मंज़ूर राज्यपाल के आने पर ही होगा। तब तक सिद्धरमैया ही मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे।

इस्तीफे के साथ ही पार्टी ने नए मुख्यमंत्री की भी घोषणा कर दी है। राज्य सरकार मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार के लिए पूरी सहमति बन चुकी है। सिद्धरमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद डीके शिवकुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.