होम/news/msv-haji-ali-ship-sinks-strait-of-hormuz-oman-coast-incident

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बड़ा हादसा! गुजरात का मालवाहक जहाज अचानक समुद्र में डूबा

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बड़ा हादसा! गुजरात का मालवाहक जहाज अचानक समुद्र में डूबा
राष्ट्रीय
14 May 2026, 02:05 pm
रिपोर्टर : Dushyant

ईरान और अमेरिका की युद्ध परिस्थितियों के बीच स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज़ हादसे का शिकार हो गया और डूब गया। गुजरात का मालवाहक जहाज़ ‘हाजी अली’ मंगलवार की सुबह ओमान के नज़दीकी समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी जहाज़ से ड्रोन या मिसाइल जैसा कोई हथियार टकरा गया, जिसके चलते जहाज में भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते वह समुद्र में डूब गया।

जहाज के मालिक सुलतान अहमद अंसार के अनुसार, MSV हाजी अली शिप बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह खबर आई कि तडके करीब 3:30 बजे ओमान के तट के पास यह जहाज़ एक हादसे के चलते डूब गया। क्रू मेंबर्स ने बताया कि घटना से पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी।

जहाज़ डूबते देख बोर्ड पर मौजूद सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट के सहारे समुद्र में छलांग लगा दी। बाद में ओमान कोस्टगार्ड ने रेस्क्यू मिशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इससे पहले 7 मई को भी द्वारका का ही एक अन्य मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच चल रही फायरिंग की चपेट में आया था और हादसे का शिकार हो गया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.