नागौर में भीषण सड़क हादसा, इको-रोडवेज बस में भिड़ंत, बुटाटी दर्शन को जा रहे 4 लोगों की मौत

Nagaur accident: राजस्थान में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और इको कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा नेशनल हाईवे 58 पर चकढाणी गांव के पास हुआ। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार पूरी तरह चकनाचूर हो गइ्र्र। वहीं रोडवेज बस खेत में घुस गई।
हादसे में 2 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हुई है। जबकि बिरजू पुत्र रामूराम, जशोदा पत्नी अमरीश पूरी, संतोष पत्नी पूसापुरी और प्रदीप पुत्र बिरजू घायल हो गए। वहीं तीन लोगों को प्राथमिक इलाज देने के बाद मेड़ता स्थित उप जिला हाॅस्पिटल रेफर किया गया।
हादसे के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कुचेरा सीआई हबीब खां ने बताया कि चकढाणी के पास इको और रोडवेज बस में टक्कर हुई। मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए मेड़ता में भर्ती कराया गया है।
बुटाटी से 10 किमी. पहले हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार इको कार में सवार सभी लोग जोधपुर के मादलिया गांव के रहने वाले थे। इको में सवार 8 लोग संत चतुरदास महाराज के दर्शन के लिए बुटाटी धाम जा रहे थे। वहीं रोडवेज बस नागौर से मेड़ता की ओर आ रही थी। बुटाटी से करीब 10 किलोमीटर पहले चकढ़ाणी गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में इको सवार 3 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को पहले रेण स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के बाद मेड़ता स्थित उप जिला हाॅस्पिटल में रेफर किया गया।
इस लिंक को शेयर करें

