होम/news/neet-paper-leak-rajasthan-bjp-connection-sog-investigation

NEET पेपर लीक केस में बड़ा राजनीतिक कनेक्शन! BJP का पदाधिकारी है आरोपी

NEET पेपर लीक केस में बड़ा राजनीतिक कनेक्शन! BJP का पदाधिकारी है आरोपी
राजनीति
13 May 2026, 05:58 pm
रिपोर्टर : Dushyant

NEET paper leak Rajasthan: राजस्थान में NEET-UG Exam के पेपर लीक मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। मामले में जमवारामगढ़ से पकडे गए दो भाइयों में से एक बीजेपी का पुराना साथी रह चुका है। SOG टीम ने जाँच कर मामले में मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल को जयपुर से गिरफ्तार किया था। खबर है कि दिनेश बिंवाल भाजपा युवा मोर्चा में जिला महामंत्री रह चुका है। (Paper Leak Criminal BJP Link)

दिनेश की मदन दिलावर सहित कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसके बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। अशोक गहलोत और गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में पेपर लीक के नेटवर्क को सत्ता पक्ष राजनीतिक संरक्षण दे रहा है, इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि NEET पेपर लीक मामले में आरोपी दिनेश बिंवाल भाजपा का पदाधिकारी है। क्या इसीलिए बीजेपी ने इस मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं की थी? क्या इसी वजह से पेपर लीक को छिपाने की कोशिश की गयी? (BJP connection NEET paper leak case)

डोटासरा और टीकाराम जूली ने भी कहा - ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि पेपर लीक के आरोपी बीजेपी के पदाधिकारी है और भाजपा सरकार के मंत्रियों और और नेताओं के करीबी लोग हैं। डोटासरा ने लिखा कि पेपर लीक होना लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा साफ़ करे कि उनका पेपर लीक करने वालों के साथ क्या सम्बन्ध है।

वहीं, राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नेटवर्क राजस्थान सहित कई राज्यों तक फैला हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) भी लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क में है।

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.