देश के 4 राज्यों में NIA की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी के ठिकानों पर एक्शन

NIA raids in 4 states: एनआईए ने आज देश के 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी जसवीर चौधरी से जुड़े मामले में हुई है। एनआईए ने यह छापेमारी यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र में की है। बता दें कि भट्टी और उसके सहयोगी जसवीर भारत-पाक बाॅर्डर पर हथियारों की तस्करी में काफी सक्रिय है। बता दें कि भट्टी कई राज्यों में धमाकों की प्लानिंग कर रहा था। सूत्रों की मानें तो इसमें पंजाब, दिल्ली और यूपी प्रमुख रूप से शामिल थे। ऐसे में अब एनआईए इसको लेकर जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।
बिश्नोई को निपटाना चाहता है भट्टी
बता दें कि भट्टी लाॅरेंस बिश्नोई के साथ भी काम कर चुका है। अब दोनों के बीच मतभेद की खबरें हैं। पाकिस्तान गैंगस्टर भट्टी अब लाॅरेंस को रास्ते से हटाना चाहता है। इसके लिए उसने गैंगस्टर रोहित गोदारा से हाथ मिला लिया है। इसके लिए वह भारत के सीमावर्ती राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा है। भट्टी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कों को निशाना बना रहा है। आज से दो दिन पहले यूपी में भी ऐसे ही कुछ लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। भट्टी एक तरह से भारत में आंतकी माॅड्यूल की तरह काम कर रहा है।
गैंगस्टरों को सप्लाई कर रहा हथियार
इसके अलावा भट्टी पर आरोप है कि उसने भारत में गोदारा गैंग और बंबीहा गैंग को कई हथियार उपलब्ध कराए हैं। इसमें एके-47, हथगोले और राॅकेट लाॅन्चर शामिल हैं। इसके अलावा ड्रोन के जरिए भट्टी हेरोइन, चीन की एमडी, चरस और स्मैक भी भारी मात्रा में भेज रहा है।
ये भी पढ़ेंः बेनीवाल के मचाए तहलके में कूदी कांग्रेस, संयम लोढ़ा खुलकर कर रहे हनुमान का समर्थन
ये भी पढ़ेंः राजस्थान का ‘संकट हरने’ वाले डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, क्या गहलोत-पायलट के लिए इशारा है सिद्दरमैया का इस्तीफा?
इस लिंक को शेयर करें

