होम/news/operation-sindoor-2-army-chief-upendra-dwivedi-nda-parade

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ! जरूरत पड़ी तो होगा सिंदूर 2.0, आर्मी चीफ का बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ! जरूरत पड़ी तो होगा सिंदूर 2.0, आर्मी चीफ का बड़ा बयान
राष्ट्रीय
30 May 2026, 04:19 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Operation Sindoor 2.0, Upendra Dwivedi: शनिवार को पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) ने अपनी 150वीं पासिंग आउट परेड आयोजित की जिसमें इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर अभी ख़त्म नहीं हुआ है। ज़रुरत पड़ने पर भारत की तीनों सेनाएं “ऑपरेशन सिन्दूर 2.0” के लिए तैयार हैं। उपेन्द्र द्विवेदी कार्यक्रम में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में पहुंचे और 355 कैडेट अफसरों की सलामी की।

मौके पर 18 महिला कैडेट्स सहित 12 मित्र देशों के 24 कैडेट्स भी शामिल थे। परेड के दौरान कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया और Su-30 MKI, चेतक हेलिकॉप्टर, सारंग एयरोबेटिक्स टीम और आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम ने फ्लाईपास्ट और प्रदर्शन किया।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। फिलहाल सिर्फ युद्धविराम जैसी स्थिति चल रही है। लेकिन जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर उन्होंने कहा कि इस मिशन ने भारत के लिए एक बेंचमार्क सेट किया है कि उकसाए जाने पर भारत किस तरह से सख्त जवाब देता है। ज़रूरी है कि नए कैडेट्स ऑफिसर्स अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने नए अधिकारियों को मॉडर्न युद्ध की चुनौतियां समझाते हुए मल्टी डोमेन वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन क्षमता और इनफॉर्मेशन वॉरफेयर जैसी चीज़ें समझाई। थिएटर कमांड सिस्टम को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह काम भी प्रक्रिया में है और अगले 2-3 सालों में ज़मीन पर उतर सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.