होम/news/petrol-diesel-price-hike-3rd-time-in-9-days-in-india

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 9 दिन में तीसरी बार दाम बढ़कर ईंधन अब 5 रुपए तक महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 9 दिन में तीसरी बार दाम बढ़कर ईंधन अब 5 रुपए तक महंगा
राष्ट्रीय
23 May 2026, 10:45 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Petrol Diesel Rate Hike: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियों जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited ने शनिवार सुबह नए रेट जारी किए, जिनमें पेट्रोल लगभग 87 पैसे और डीज़ल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। बीते 9 दिन में ये तीसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी है। इससे पहले 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। इससे पहले 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे।

10 दिन में 5 रुपए बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर लगभग 99.51 प्रति लीटर और डीज़ल 92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है। ये पिछले 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद कुल बढ़ोतरी लगभग 5 प्रति लीटर छू चुकी है।

ईरान-अमेरिका युद्ध ने लगाई ईंधन में भी आग

जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में उछाल और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से बढ़ते ईंधन दामों का असर ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और आम उपभोक्ता खर्च पर साफ दिख रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.