कौन है वो जिसके सामने अचानक झुके पीएम मोदी और छुए पैर! शपथ समारोह में दिखा ऐसा दृश्य जिसने सबका ध्यान खींच लिया

Narendra Modi touches feet of Makhanlal Sarkar: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद गज़ब वाकया हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य समारोह का सबसे ख़ास पल बन गया और इसकी तस्वीरें और विडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गयीं।
कौन है माखनलाल सरकार?
माखनलाल सरकार भाजपा और जनसंघ की सबसे पुरानी पीढ़ी के उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। पश्चिम बंगाल में पार्टी की नींव रखने और उसकी पैठ ज़माने में माखनलाल सरकार की सबसे बड़ी भूमिका रही थी। बताया जाता है कि उनका संबंध जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से भी रहा है। वे अपने समय में लंबे वक़्त तक राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय रहे थे।
सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ था जहां पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। कार्यक्रम समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को गले लगाकर शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर बधाई दी।
इस लिंक को शेयर करें

