होम/news/pm-ujjwala-yojana-lpg-subsidy-ekyc-new-rule

उज्ज्वला योजना वालों के लिए नया नियम! एक काम नहीं किया तो रुक सकती है सब्सिडी

उज्ज्वला योजना वालों के लिए नया नियम! एक काम नहीं किया तो रुक सकती है सब्सिडी
राजस्थान
20 May 2026, 05:15 pm
रिपोर्टर : Dushyant

PM Ujjwala Yojana New LPG subsidy rules: केंद्र सरकार के पेट्रोलियम विभाग ने पूरे भारत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से जुड़े लाभार्थियों के लिए गैस सब्सिडी का एक नया नियम लागू कर दिया है। अब उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को LPG सिलिंडर और उस पर मिलने वाली सब्सिडी को जारी रखने के लिए साल में एक बार आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवानी होगी। केंद्र सरकार ने बताया कि यह प्रक्रिया योजना के सिलेंडरों की कालाबाजारी और हेर-फेर को रोकने के लिए है।

सरकार के मुताबिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल में एक बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी को सब्सिडी का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए उसे हर साल 7 रिफिल के बाद E-KYC करवानी होगी। यदि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो लाभार्थी को डीबीटी सब्सिडी नहीं मिलेगी। हालांकि, इससे गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं रुकेगी। (LPG E-KYC)

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी कनेक्शन रोकना, पात्र उपभोक्ताओं की सही पहचान सुनिश्चित करना और सब्सिडी प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। उपभोक्ता यह प्रक्रिया गैस एजेंसी पर जाकर या ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.