होम/news/punjab-jalandhar-amritsar-ied-blast-in-army-camp-bsf-headquarter-aap-blame-bjp

आर्मी कैंप के पास IED ब्लास्ट से दहला पंजाब, खालिस्तानियों ने ली जिम्मेदारी, भगवंत मान ने लगाए बीजेपी पर आरोप

आर्मी कैंप के पास IED ब्लास्ट से दहला पंजाब, खालिस्तानियों ने ली जिम्मेदारी, भगवंत मान ने लगाए बीजेपी पर आरोप
राष्ट्रीय
06 May 2026, 12:34 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Punjab IED Blast: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए IED ब्लास्ट ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां हाई-अलर्ट पर हैं। शुरुआती जांच में ये साफ हुआ है कि ब्लास्ट कम तीव्रता के थे, लेकिन इन्हें प्लांट करने का तरीका पेशेवर नेटवर्क की तरफ इशारा करता है। अब इस जांच में NIA शामिल हो गई। एजेंसी अब इन घटनाओं की गहराई से जांच करेगी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों के पीछे बीजेपी को ही साजिशकर्ता बता दिया।

CM भगवंत मान बोले- ये सब बीजेपी ने किया

भगवंत मान ने कहा कि जालंधर और अमृसर में हुए दोनों ब्लास्ट की जांच की जा रही है। ये ब्लास्ट बीजेपी ने कराए हैं। ये बीजेपी की इलेक्शन की तैयारी है। बीजेपी इस तरह लोगों को डराना चाहती है और उनसे वोट हासिल करना चाहती है। बीजेपी यही करती है। जहां चुनाव होने वाले होते हैं, वहां इस तरह के दंगे और धमाके कराती है। अब जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, जो भी आरोपी होगा, दोषी होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने अमृतसर में आर्मी कैंप जाकर मौका-मुआयना किया। इसके बाद वे जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर चौक पर जाकर हालातों का जायजा लेंगे। जालंधर से अभी तक एक गिरफ्तारी हुई है जो कि BSF के रिटायर्ड जवान का बेटा है। बता दें इन धमाकों की जिम्मेदारी खालिस्तानियों ने ली है। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इन धमाकों की जिम्मेदारी ली। उन्होंने लिखा कि वो इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। उन्होंने ये भी बताया कि उनके टारगटे पर अमृतसर बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल और उनका परिवार है।

क्यों टारगेट पर हैं संदीप गोयल

रिपोर्ट के मुताबिक संदीप गोयल ने इसी साल मार्च महीने में रणजीत सिंह का एनकाउंट किया था। ये रणजीत सिंह गुरुदासपुर पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी था। लेकिन खालिस्तानियों ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था। इसलिए अब वे संदीप गोयल के पीछे पड़े हैं।

जालंधर: BSF हेडक्वार्टर के बाहर 'स्कूटी ब्लास्ट' से दहला पंजाब; डिलीवरी बॉय की एक्टिवा में धमाका, आतंकी साजिश की बू! 🚨💥
​पंजाब के जालंधर से रूह कंपा देने वाली खबर है। मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे बीएसएफ (BSF) मुख्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान… pic.twitter.com/KPUmVSpGxm
— Saurabh Shukla (@msaurabhshukla) May 5, 2026

जालंधर में स्कूटी पर धमाका

जालंधर में बीते मंगलवार रात 8 बजे BSF हेडक्वार्टर के पास PAP चौक के पास एक स्कूटी में धमाका हुआ। जिस स्कूटी में धमाका हुआ वो BSF के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। इस स्कूटी को उनकका बेटा गुरप्रीत चलाता था। घटना के वक्त वो उसी स्कूटी को बाहर खड़ी कर हेक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। बताया गया है कि स्कूटी में IED डिवाइस एक्टिव था, इसी से धमाका हुआ है। पुलिस ने मौके से बैटरी, वायरिंग और सर्किटरी से जुड़े अवशेष बरामद किए। प्राथमिक जांच टीम ने आसपास के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं।

अमृतसर में आर्मी कैंप के पास ब्लास्ट

जालंधर के धमाके के बाद ही अमृतसर में आर्मी कैंप खासा के बाहर धमाका हुआ। यहां पर ग्रेनेड से अटैक किया गया। इसे दो नकाबपोशों ने कैंट की तरफ फेंका था। NIA की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और फॉरेंसिक सैंपल लिए जा रहे हैं।

अमृतसर में आर्मी कैंटोनमेंट के पास देर रात कम तीव्रता का धमाका हुआ, जो जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद सामने आया.
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सोहैल कासिम मीर के मुताबिक, रात करीब 11:15 बजे खसा रोड पर तेज आवाज की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर… pic.twitter.com/GKCU5ASQ9g
— zingabad (@zingabad) May 6, 2026

शुरुआती इनपुट के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजने के पुराने पैटर्न को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने बीते तीन महीनों में 25 से अधिक IED और हथियारों की बरामदगी की है, जिस कारण मौजूदा ब्लास्ट को एक बड़े नेटवर्क का संकेत माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

दोनों शहरों में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है। संदिग्ध नंबरों और लोकेशन डेटा की डिजिटल प्रोफाइलिंग चल रही है। ग्रामीण इलाकों और हाईवे रूट्स पर अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए। पंजाब की अहम जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.