Sikar: आत्महत्या करने वाले NEET स्टूडेंट के परिवार से राहुल गांधी ने की बात, जानें क्या कहा?

Sikar: NEET Paper Leak के बाद देश भर में 3 स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें राजस्थान के सीकर का भी एक छात्र प्रदीप मेघवाल शामिल था। शनिवार को सुबह प्रदीप मेघवाल (Pradeep Meghwal) के घर पर उनके परिजनों से मिलने के लिए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान के युवा नेता विनोद जाखड़ गए थे। उन्होंने यहां परिजनों से मुलाकात की और फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर उनकी बात कराई।
क्या बात की राहुल गांधी ने?
प्रदीप मेघवाल के परिजनों से फोन पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में साथ खड़े हुए हैं। पेपर लीक पर वे देश भर में सरकार पर दबाव बनाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विनोद जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि वो नीट पेपर लीक के खिलाफ पहले दिन से छात्रों के साथ खड़े हैं। नीट पेपर लीक के कारण जिन लोगों ने अपने बच्चे खोए हैं, उनके साथ वे इस दुख की घड़ी में साथ हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि NSUI पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।
क्या हुआ था?
प्रदीप मेघवाल, जो झुंझुनूं के रहने वाले थे, उन्होंने NEET पेपर लीक के बाद गहरे सदमे में आकर 15 मई को अपने घर पर फांसी लेकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने कहा कि प्रदीप तीन साल से NEET की तैयारी कर रहे थे और इस बार उनका चयन होने की उम्मीद थी, लेकिन पेपर रद्द होने के बाद उन्हें यह झटका भारी पड़ा।
विनोद जाखड़ ने पीड़ित के परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें राहुल गांधी से फोन पर जोड़ा, जिन्होंने करीब चार मिनट तक परिवार से बात की। उन्हें आश्वासन दिया कि न्याय की मांग को आगे ले जाया जाएगा।
परिवार ने पेपर माफियाओं पर कार्रवाई की उठाई मांग
परिवार ने NEET पेपर लीक रोकने, पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
बता दें कि इससे पहले NSUI ने सीकर में शांति मार्च निकाला था जिसमें छात्रों, युवा कार्यकर्ताओं और परिवारों ने NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कमजोरियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए। इस प्रदर्शन में छात्रों ने एनटीए कार्यालय के बाहर विरोध जताया और कड़ा कानून, परदर्शिता और संभावित जाँच की मांग की।
इस लिंक को शेयर करें

