होम/news/rajasthan-bjp-rajya-sabha-election-2026-candidates-alka-gurjar-satish-poonia-rajendra-rathore

Rajyasabha Election 2026: राजस्थान में बीजेपी किसे बनाएगी उम्मीदवार? इन 3 नेताओं को मिल सकता है मौका

Rajyasabha Election 2026: राजस्थान में बीजेपी किसे बनाएगी उम्मीदवार? इन 3 नेताओं को मिल सकता है मौका
राजस्थान
23 May 2026, 01:17 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan BJP Politics: राजस्थान में 3 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग ने 18 जून को मतदान की तारीख तय कर दी है। वहीं उसी दिन नतीजे भी आएंगे। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल देखे तो बीजेपी के खाते में दो और कांग्रेस के हिस्से में 1 सीट तय मानी जा रही है। बीजेपी में राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू जबकि कांग्रेस में नीरज डांगी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में फिलहाल दोनों ही पार्टियों के दावेदारों ने आपने सिपहसालारों के साथ दिल्ली में डेरा डाल दिया है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर अभी हाल में जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एक कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीएम और प्रदेशाध्यक्ष को उम्मीदवारों के चयन का अधिकार दिया गया। इसके अलावा कई संभावित दावेदारों ने पहले से ही दिल्ली में डेरा डाल रखा है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। अब देखना यह है कि पार्टी उन्हें राजस्थान से भेजती है या किसी अन्य प्रदेश से। वहीं शेष बची एक सीट पर कई दावेदार है। जिसमें प्रमुख नाम अल्का गुर्जर, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ का है।

अल्का गुर्जर भी बड़ी दावेदार

अल्का गुर्जर की संभावना ज्यादा नजर आ रही है क्योंकि वर्षों से वह पार्टी के लिए संगठन का काम कर रही है। अभी वे पार्टी की राष्ट्रीय सचिव है। ऐसे में उनकी सांगठनिक कुशलता के कारण उनको यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा नरसी कुलरिया को भी पार्टी मौका दे सकती है। कुलरिया उम्रदराज होने के साथ ही समाजसेवी और उद्यमी हैं। ऐसे में उनकी संभावना भी प्रबल नजर आ रही है।

राजेंद्र राठौड़ की संभावना ज्यादा

राजनीति के जानकारों की मानें तो सतीश पूनिया के पास पहले से ही जिम्मेदारी है ऐसे में पार्टी उनकी जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं करेगी। लेकिन राजेंद्र राठौड़ को बंगाल चुनाव में मेहनत का ईनाम मिल सकता है। वे अमित शाह के करीबी भी हैं। कुल मिलाकर सीटें दो हैं लेकिन दावेदार कई। अब देखना यह है कि पार्टी किसको मौका देती है।

ये भी पढ़ेंः 31 जुलाई की डेडलाइन...फिर भी बहानेबाज़ी? पंचायत चुनाव से आखिर क्यों डर रही बीजेपी सरकार

ये भी पढ़ेंः भरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हार्डकोर अपराधी विनोद पथैया समेत 7 बदमाश अरेस्ट, बुलेट प्रूफ जैकेट पहन करते थे वारदात


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.