होम/news/rajasthan-cabinet-minister-rajyavardhan-rathore-on-rca-supreme-court-verdict

RCA संकट: ‘सरकार कोई दखल नहीं देगी’....सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मची सियासी हलचल के बीच खेल मंत्री राज्यवर्धन का बयान

RCA संकट: ‘सरकार कोई दखल नहीं देगी’....सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मची सियासी हलचल के बीच खेल मंत्री राज्यवर्धन का बयान
राजस्थान
16 May 2026, 03:05 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

RCA Politics: सुप्रीम कोर्ट के RCA कन्वीनर अर्जुन बेनीवाल की नियुक्ति को रद्द करने के बाद अब RCA के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े हो गए। जिसे लेकर सियासी गहमागहमी छिड़ी हुई। फैसले ने ना सिर्फ RCA की वर्तमान संरचना को सवालों में खड़ा किया, बल्कि राज्य के क्रिकेट प्रशासन में नई हलचल भी पैदा कर दी है। राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। इसी बीच राज्य के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक बड़ा बयान दिया है।

RCA के अस्तित्व पर क्या बोले खेल मंत्री

जयपुर में RCA एडहॉक कमेटी और जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों की बैठक के बाद खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने कहा कि सरकार या मुख्यमंत्री का RCA के कामकाज में दखल देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ इतनी चाहती है कि राजस्थान क्रिकेट की कार्यप्रणाली में ट्रांसपैरेंसी आए और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं, ताकि RCA अपने काम ढंग से और आधिकारों के साथ कर पाए।

आपसी मनमुटाव दूर करें जिला क्रिकेट संघ

खेल मंत्री ने ये भी कहा कि राजस्थान क्रिकेट का संचालन जिला संघों और निर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी जिला संघों को आपसी मनमुटाव दूर करना चाहिए और एडहॉक कमेटी के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार सिर्फ एडहॉक कमेटी का गठन कर सकती है, लेकिन चुनाव कराने की अंतिम जिम्मेदारी तो क्रिकेट पदाधिकारियों की ही होती है।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक वाली CLC कोचिंग का मालिक निकला BJP का नेता, इधर डोटासरा कर रहे बचाव

सुप्रीम कोर्ट ने दिया है ये फैसला

बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) से जुड़े एक विवाद में फैसला दिया था। जिसमें एडहॉक कमेटी के 5 में से एक सदस्य (कन्वीनर) अर्जुन बेनीवाल की नियुक्ति को रद्द ही कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने RCA में सदस्य संख्या और नियुक्तियों को लेकर बदलाव के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं मनीष धारणिया को राहत मिली है। क्योंकि अर्जुन बेनीवाल हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव थे, तब वो RCA कन्वीनर बने थे। ऐसे में अब मनीष धारणिया जो कि हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव थे, उन्होंने ही इस बेनीवाल की नियुक्ति का विरोध किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें-


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.