होम/news/rajasthan-heatwave-yellow-alert-imd-may-2026-temperature-rise-jaisalmer-jodhpur

राजस्थान वालों अब लू के लिए हो जाओ तैयार, IMD का हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का पूरा हाल

राजस्थान वालों अब लू के लिए हो जाओ तैयार, IMD का हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का पूरा हाल
राजस्थान
07 May 2026, 11:30 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप केे कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बुधवार सुबह को 8 बजे से ही राजधानी जयपुर में सूर्य देव के तेवर काफी तीखे रहे। ऐसे में कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में 9 मई से हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है आने वाले दिनों में गर्मी प्रदेशवासियों की बड़ी परीक्षा लेने वाली है। वहीं इस दौरान भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

इन जिलों में चलेगी लू

प्रदेश में बुधवार को फलोदी सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में 42.2 डिग्री, बीकानेर में 40.2 डिग्री, जोधपुर में 39.6 डिग्री और बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में 39.6 डिग्री और पाली में 40.2 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं 9 मई को मौसम विभाग की ओर से जैसलमेर और जोधपुर हीटवेव यानी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 10 मई को जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर में लू चलेगी।

ये भी पढ़ेंः JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई से राजस्थान की राजनीति में हलचल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.