होम/news/rajasthan-weather-update-5-june-thunder-storm-rain-yellow-alert

Rajasthan Weather Update: अब 5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, आज भी जयपुर में बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: अब 5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, आज भी जयपुर में बदलेगा मौसम
राजस्थान
02 Jun 2026, 11:51 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather Update: जून महीने की शुरूआत में भी राजस्थान के मौसम में बदलाव जारी है। भीषण गर्मी से झुलस रहे प्रदेश को आंधी-बारिश ने बड़ी राहत दी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी बारिश का ये दौर अब 5 जून तक जारी रह सकता है। पहले 3 जून तक इसकी संभावना जताई गई थी। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं बीते सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर फलोदी रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

5 जून से कम होगी लू

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते अब 5 जून से जून में लू की संभावना कम है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पहले हफ्ते में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे पश्चिमी गर्म हवा कमजोर होगी और होटवेव का असर कम रहेगा। केरल में मानसून तय समय पर नहीं पहुंचने से मानसून के देरी से प्रवेश करने का अनुमान जताया गया है। हालांकि प्री-मानसून एक्टिविटी जारी रह सकती है।

आधे जून के बाद 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून तक आंधी-बारिश पारा सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे रहने का अनुमान जताया गया है। सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। वहीं दूसरे हफ्ते में सिस्टम कमजोर पड़ेगा, आंधी-बारिश थमेगी। तेज धूप फिर चमकेगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। साथ ही उमस बढ़ेगी।

IMD, दिल्ली ने मानसून की देरी का अंदेशा जताया है। ऐसे में राजस्थान में भी मानसून जून के बाद ही आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून लेट हो सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.