Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्रचंड लू के बीच अब राहत की बारिश! जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Rajasthan Weather: नौतपा के दिनों में राजस्थान भीषण गर्मी और लू से तप रहा है। कई जिलों में तापमान 45°C से ऊपर रहा और लू के बीच आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा संकेत के मुताबिक अगले 2 दिनों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। दो दिनों में आंधी-बारिश का अनुमान लगाया गया है।
भीषण गर्मी का सिलसिला
राजस्थान के कई हिस्सों में 26–27 मई को तापमान 44°C से 47°C तक दर्ज किया गया, खासकर श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और कोटा संभागों में गर्मी का असर चरम पर रहा। हालांकि राजधानी जयपुर और आसपास भी पारा 43°C के ऊपर रहा, जिससे नौतपा का प्रकोप महसूस हो रहा है।
मौसम में बदलाव और राहत के संकेत
IMD जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक 28 या 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूल भरी आंधी, गर्जन और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, धौलपुर, दौसा और कई अन्य जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आगामी दिनों में तेज हवाओं और गर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की चेतावनी दी जा रही है।
उत्तर भारत में भी बदलाव
राजस्थान के अलावा दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दूसरे उत्तरी राज्यों में भी IMD के मुताबिक आगामी 12–24 घंटों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे वहां भी लू और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
जानकारों का कहना है कि ये बदलाव मानसून की तरफ बढ़ते मौसम के संकेत भी दे सकता है, हालांकि जून के पहले हफ्ते तक सामान्य मानसून आ सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

