होम/news/rajasthan-weather-update-jaipur-dousa-rain-alert

Rajasthan Weather Update: जयपुर में सुहावना हुआ मौसम, दौसा-कोटा में बारिश

Rajasthan Weather Update: जयपुर में सुहावना हुआ मौसम, दौसा-कोटा में बारिश
राजस्थान
01 Jun 2026, 05:20 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर अभी भी जारी है। 1 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी शुरू हो गई है। वहीं जयपुर में भी मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। आज भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज मेघगर्जन आंधी (40-50 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कंही-कंही ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नागौर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, पाली तथा धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज बादल गरज सकते हैं। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 60-80 किमी/घंटा, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं कोटपूतली बहरोड़, खैरथल-तिजारा, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा - तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

चूरू जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

बादल गरजने के मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा 3-4 जून को एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आंधी-बारिश के प्रभाव से एक हफ्ते राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.