जब एक ही कार में निकले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM भजनलाल शर्मा

Nagaur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल तेल समेत ऊर्जी बचाने की अपील का बड़ा असर इन दिनों देखने को मिल रहा है। अपने काफिले में गाड़ियां कम करने के बाद अब राजस्थान में एक और रोचक नजारा देखने को मिला। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक साथ एक कार में बैठे दिखाई दिए।
ऊर्जा संरक्षण पर दिया जोर
गुरुवार को मेड़ता दौरे के दौरान ऊर्जा और ईंधन बचत के संदेश को जोर देने के लिए उन्होंने (Bhajan Lal Sharma) कारपूलिंग की। अपने सरकारी काफिले में भी सिर्फ 6 गाड़ियां ही रखीं। दोनों नेता के विमान पहले हेलीपैड पर उतरे फिर वहां से कार्यक्रम स्थल तक एक ही कार में गए।
आम तौर पर 15-20 गाड़ियां काफिले में
बता दें कि जबकि आम तौर पर VVIP दौरे में सुरक्षा और दूसरी वजहों से 15 से 20 गाड़ियां शामिल होती हैं। इससे इन नेताओं ने कारपूलिंग का संदेश दिया और ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया।
मेड़ता में राव दादू की प्रतिमा का किया अनावरण
बता दें कि मेड़ता के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेड़ता में यहां के संस्थापक राव दूदा की प्रतिमा अनावरण किया। इसके बाद राजनाथ सिंह और भजनलाल शर्मा जोधपुर में भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4 बजे बंगलूरू रवाना होंगे।
PM Modi की अपील के बाद दिख रहा बड़ा असर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील के बाद यूपी, एमपी, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों ने अपने काफिले में गाड़ियां कम कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तो बीकानेर में ई-रिक्शे से सफर करते नजर आए। मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने सराकारी गाड़ियों की संख्या कम कर दें।
इस लिंक को शेयर करें

