होम/news/rss-sangh-shiksha-varg-alwar-rajasthan-2026

अलवर में RSS का संघ शिक्षा वर्ग जारी, स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा और नेतृत्व का प्रशिक्षण

अलवर में RSS का संघ शिक्षा वर्ग जारी, स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा और नेतृत्व का प्रशिक्षण
राजस्थान
02 Jun 2026, 09:33 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Alwar Sangh Shiksha Varg 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अलवर के मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों को अनुशासित जीवन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए जा रहे हैं। 21 मई से 5 जून तक चलने वाले इस वर्ग में जयपुर प्रांत के विभिन्न जिलों के 167 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

40 से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में व्यक्तित्व विकास के साथ सेवा, संगठन और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न सत्रों में पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास, गौसेवा, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण और कुटुंब प्रबोधन जैसी चीज़ें सिखाई जा रही है।

शिविर की दिनचर्या पूरी तरह अनुशासित और समयबद्ध है। सुबह से रात तक सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती हैं। शारीरिक प्रशिक्षण, योग, प्राणायाम, बौद्धिक सत्र और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया गया है। भोजन व्यवस्था समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से संचालित हो रही है और सभी स्वयंसेवक सामूहिक रूप से भोजन करते हैं। साथ ही स्वावलंबन और श्रम के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए स्वयंसेवक सफाई, व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्य स्वयं करते हैं।

संघ शिक्षा वर्ग का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय, संवेदनशील और समर्पित नेतृत्व तैयार करना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.