होम/news/sawai-madhopur-sali-bankar-cyber-fraud-youth-arrested-rajasthan

'जीजाजी, मैं आपकी साली बोल रही हूं...', रिश्तेदार बनकर लोगों से ठगी करने वाला युवक अरेस्ट, जानें पूरा मामला

'जीजाजी, मैं आपकी साली बोल रही हूं...', रिश्तेदार बनकर लोगों से ठगी करने वाला युवक अरेस्ट, जानें पूरा मामला
राजस्थान
29 May 2026, 03:09 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Sawai Madhopur cyber fraud: राजस्थान के सवाई माधोपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक सोशल मीडिया के जरिए सगाई की पोस्ट वाली जानकारी निकालता और फिर लड़की की आवाज में साली बनकर ठगी कर लेता। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को बारां से अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ मदनलाल मीणा ने बताया कि आरोपी का नाम गणेश उर्फ दिलखुश है जोकि सवाई माधोपुर के कुश्तला गांव का रहने वाला है। 2 अप्रैल को एसपी आॅफिस में संदिग्ध खाते की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद बैंक रिकाॅर्ड में सामने आया कि आरोपियों के खातों को लेकर साइबर पोर्टल पर करीब 10 मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद 27 अप्रैल को मामला दर्ज कर आरोपी नरेंद्र सैनी को अरेस्ट किया गया था। वहीं दूसरा आरोपी गणेश उर्फ दिलखुश सैनी फरार था। जिसे 28 मई को अरेस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया से जुटाता था जानकारी

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ठगी से पहले सोशल मीडिया पर सगाई की बधाई वाली पोस्ट सर्च करता था। इसके बाद सोशल मीडिया से ही परिवार और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाता था। इसके बाद फोन पर महिला की आवाज निकालता और साइबर ठगी करता था। वह फोन पर कहता था जीजाजी, मैं आपकी साली बोल रही हूं। इसके बाद लोग परिवार का समझकर ठग के जाल में फंस जाते थे।

ये भी पढ़ेंः Ajmer: मां से मारपीट और पिता के बर्ताव ने इतना झकझोरा कि 4 लोगों की कर दिया मर्डर, कैसे रची कांग्रेस नेता की हत्या का साजिश

ये भी पढ़ेंः बेनीवाल के मचाए तहलके में कूदी कांग्रेस, संयम लोढ़ा खुलकर कर रहे हनुमान का समर्थन


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.