होम/news/sog-notice-ex-rpsc-chairman-shiv-singh-rathore-hanuman-beniwal-statement

अब पूर्व RPSC अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ से SOG करेगी पूछताछ, वायरल हुआ हनुमान बेनीवाल का SI भर्ती बयान

अब पूर्व RPSC अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ से SOG करेगी पूछताछ, वायरल हुआ हनुमान बेनीवाल का SI भर्ती बयान
राजस्थान
12 May 2026, 04:16 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: राजस्थान की 2021 SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के चलते रद्द किए जाने के बाद जांच में नया मोड़ आया है। राजस्थान पुलिस की SOG ने RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ को भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर तलब किया है। दूसरी तरफ इसे लेकर हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे शिवसिंह राठौड़ को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं।

SOG का शिकंजा राठौड़ तक

SOG ने पेपर लीक मामले की जांच के दायरे को फैलाते हुए शिव सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किया है। राठौड़ ने अभी तक पूछताछ के लिए मौजूद नहीं होने की जानकारी कुछ स्थानीय सोशल पोस्ट्स में सामने आई है। अब ये कदम SI भर्ती विवाद की जांच को और गहरा कर रहा है, जिसमें आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठ चुके हैं।

हनुमान बेनीवाल का बयान वायरल

हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो इसे लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि इतने RAS को ही शिवसिंह ने बनवाया है, शिवसिंह राठौड़ ने कई नेताओं के बच्चों को RAS बनाया है, वो पूछते थे, RAS कैसे बनते हैं, तो वो कहते थे कि वो तो मैं बनवा दूंगा पहले मुझे चेयरमैन का चार्ज को दिलाओ।

बाबूलाल कटारा ने भी लिया था नाम

गौरतलब है कि ED की चार्जशीट में भी ये खुलासा हुआ था कि पूर्व RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा जो ED की गिरफ्त में है, उसने ये कहा था कि उसके टाइम पर जो अध्यक्ष रहे थे, उनके कार्यकाल के दौरान कई अभ्यर्थियों को अनैतिक तरीके से इंटरव्यू में पास कराया गया था। उसने शिवसिंह राठौड़ का नाम भी लिया था।

दूसरी तरफ ये भी ध्यान देने वाली बात है कि SI भर्ती को लेकर पिछले कुछ महीनों में SOG ने पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब परीक्षा रद्द होने के बाद नई परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित करने का ऐलान किया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.