तमिलनाडु में बदलने वाली है सत्ता! आखिर किसके समर्थन से खुला विजय के CM बनने का रास्ता?

Thalapathy Vijay got Majority with VCK Support: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव होना अब पक्का हो गया है। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के 5 दिनों बाद अब आख़िरकार थलपति विजय को अन्य दलों से समर्थन मिल चुका है और विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। इस वक़्त विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के पास खुदकी और समर्थन वाली सीटों को मिलाकर कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जो बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। और विजय भी बिना वक़्त गंवाए राज्यपाल के पास पहुंचकर अपने CM बनने का दावा पेश कर चुके हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था, लेकिन या आंकड़ा बहुमत तक नहीं पंहुचा था। बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। बाद में विजय थलपति को कांग्रेस से 5 विधायकों का समर्थन मिला। फिर IUML, CPI और CPI(M) से भी 2-2-2 का समर्थन मिलने के बाद आखिर में VCK ने भी अपनी 2 सीटों का साथ विजय को दिया, जिसके बाद विजय के पास बहुमत बन चुका है।
VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने और राष्ट्रपति शासन जैसी स्थिति से बचने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे DMK के साथ उनकी पार्टी के पुराने संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
पूर्ण समर्थन मिलते ही विजय ने भी एक भी पल बिताये अपनी गाडी निकाली और राज्यपाल के पास जाकर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। अब विजय के मुख्यमंत्री बनने और शपथ ग्रहण को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
इस लिंक को शेयर करें

