होम/news/twisha-murder-case-brother-major-harshit-sharma-allegation-on-mother-in-law

Twisha Murder Case: वो मेरे पिता को 30 आदमियों से पिटवाने की धमकी दे रही...भाई मेजर हर्षित शर्मा ने ट्विशा की सास पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Twisha Murder Case: वो मेरे पिता को 30 आदमियों से पिटवाने की धमकी दे रही...भाई मेजर हर्षित शर्मा ने ट्विशा की सास पर लगाए सनसनीखेज आरोप
राष्ट्रीय
19 May 2026, 05:23 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Twisha Murder case: भोपाल में मॉडल और एक्टर ट्विशा सुसाइड केस में अब उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कई बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने ट्विशा की सास गिरिजाबाला, जो रिटायर्ड जज हैं, उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हर्षित शर्मा ने कहा कि गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं, उन्हें सब कुछ कानूनन पता है कि कैसे साक्ष्य छुपाने हैं, कैसे पुलिस को बरगलाना है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया हैं कि मेरी बहन की सास मेरे पिता को 30 आदमियों से पिटवाने की धमकी दे रही हैं।

हर्षित शर्मा ने लगाए आरोप

मीडिया के सामने मंगलवार को मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि पुलिस को पहला कॉल हमने किया था, ट्विशा के ससुराल वालों ने नहीं किया। ट्विशा के ससुराल वाले दावा कर रहे हैं कि वो मेरी बहन को बचाने की जल्दी में थे। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि गिरबाला सिंह बहुत शांति से घूम रही हैं। वो सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ऐसे चलती दिख रही हैं- जैसे कुछ हुआ ही ना हो।

हर्षित शर्मा ने कहा कि गिरिबाला सिंह के घर से सिर्फ 30 सेकंड की दूरी पर पुलिस स्टेशन था, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं किया, क्यों? हमें FIR दर्ज कराने में तीन दिन से ज़्यादा लग गए। हमारी FIR दर्ज होती कि उससे पहले ही, उनकी एंटीसिपेटरी बेल फाइल हो चुकी थी। ये सब उनकी तरफ से एक सोची-समझी कोशिश लगती है। ये बात कि उन्हें इस आधार पर बेल दी गई कि वो एक 63 साल की जानी-मानी महिला हैं और उन्हें कोई खतरा नहीं माना जाता, इसका कोई मतलब नहीं है।

इतना ही नहीं हर्षित शर्मा ने गिरिबाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे 61 साल के पिता को धमकाया जा रहा है कि 30 आदमी उन्हें पीटेंगे, ये धमकी गिरिबाला दे रही हैं। गिरिबाला सिंह को मेरी मरी हुई बहन के बारे में ऐसी बातें करने का अधिकार किसने दिया? हम ये क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि समर्थ सिंह कहां है, वो फरार क्यों है, ये सवाल क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं, वे दूसरे पोस्टमार्टम के लिए राजी क्यों नहीं हो रहे हैं?

जिस तारीख को हुई थी शादी उसी तारीख को छोड़ गई दुनिया

ट्विशा शर्मा की शादी 12 दिसंबर 2025 को लॉयर समर्थ सिंह के साथ हुई थी। लेकिन 12 तारीख को ही यानी 12 मई को ही संदिग्ध हालातों में उसका शव उसके ससुराल में मिला। मायके वालों का आरोप है कि सुसराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और उसकी जान ले ली।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.