होम/news/us-foreign-minister-marco-rubio-to-visit-jaipur-on-25-may

जयपुर में विदेशी मेहमान की हलचल! अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आएँगे जयपुर

जयपुर में विदेशी मेहमान की हलचल! अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आएँगे जयपुर
अंतरराष्ट्रीय
23 May 2026, 04:13 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Marco Rubio Jaipur visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 25 मई को जयपुर दौरे पर आने वाले हैं। मार्को के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक ही राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मार्को रुबियो 25 मई को दोपहर लगभग 2 बजे जयपुर उतरेंगे, जहाँ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री Diya Kumari उनका स्वागत करेंगी। इसके बाद 03 बजे मार्को जयपुर की वर्ल्ड हेरिटेज साईट आमेर महल देखने के साथ ही जयपुर के कई बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स का भी दौरा करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मार्को 25 मई को जयपुर में उतरेंगे और और 26 मई की सुबह करीब 06:30 बजे ही वापस लौट जाएँगे। इस दौरान जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने के साथ ही भारत-अमेरिका के रिश्तों और सांस्कृतिक मामलों में भी सहयोग को लेकर चर्चा करेंगे।

उनके दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एयरपोर्ट, होटल और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दौरे को देखते हुए कल शहर के कई बड़े रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है।

मार्को रुबियो के इस दौरे को राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि मार्को की जयपुर यात्रा के जरिए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.