होम/news/west-bengal-suvendu-adhikari-pa-chandranath-rath-shot-dead

Suvendu Adhikari PA Murder: क्या शुभेंदु अधिकारी की हत्या की थी प्लानिंग? PA के मर्डर के बाद उठा बड़ा सवाल

Suvendu Adhikari PA Murder: क्या शुभेंदु अधिकारी की हत्या की थी प्लानिंग? PA के मर्डर के बाद उठा बड़ा सवाल
राष्ट्रीय
07 May 2026, 10:50 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी सहयोगी और PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई, जिसके बाद राज्य की कानून व्यवस्था और चुनाव बाद हिंसा पर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। साथ ही अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या जिन लोगों ने PA की हत्या की है , उनका प्लान शुभेंदु की हत्या का था?

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार आई और सामने से रथ की गाड़ी को रोक दिया। तभी पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की। हमले में रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बड़ी बात ये है कि शुभेंदु हर वक्त अपने पीए के साथ ही रहते हैं। लेकिन उस वक्त गाड़ी में पीए और ड्राइवर ही था। शुभेंदु उस वक्त उनके साथ नहीं थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शुभेंदु की हत्या की क्या साजिश रची जा रही थी, जो पूरी नहीं हो पाई। वहीं पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया है हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

‘2-3 दिन तक रेकी हुई’, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे “पूर्व नियोजित हत्या” बताया। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी की थी और पूरी साजिश के तहत हमला किया गया। भाजपा ने इस घटना को बंगाल में “जंगलराज” का उदाहरण बताते हुए निवर्तमान राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।भाजपा नेताओं का आरोप है कि बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ी है। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

TMC ने भी की निंदा, CBI जांच की मांग

घटना के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी हत्या की निंदा की। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। TMC ने कोर्ट मॉनिटरिंग में CBI जांच की मांग भी उठाई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक और गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे।

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ पूर्व वायुसेना कर्मी बताए जा रहे हैं। वे लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के करीबियों में शामिल थे और भाजपा में उनकी राजनीतिक टीम का अहम हिस्सा माने जाते थे। जब शुभेंदु अधिकारी ने TMC छोड़ी तब रथ भी उनके साथ पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ गए थे। पांच साल से रथ शुभेंदु के PA के तौर पर काम कर रहे थे।

चुनाव बाद हिंसा पर फिर गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस के मुताबिक राज्य में कई जगहों पर हिंसा, धमकी और हमलों के मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे माहौल में भाजपा नेता के करीबी सहयोगी की हत्या ने राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया है।

अब तक 5 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिन तक 4 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें दो कार्यकर्ता बीजेपी के और दो TMC के थे। अब ये घटना रात साढ़े 10 बजे हुई उससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.