होम/others/railways-middle-berth-new-advisory-guidelines-2025

मिडिल बर्थ विवाद रोकने के लिए रेलवे की नई गाइडलाइन जारी

मिडिल बर्थ विवाद रोकने के लिए रेलवे की नई गाइडलाइन जारी
अन्य
21 Nov 2025, 02:10 pm
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

ट्रेन में निर्धारित समय से पूर्व मिडिल बर्थ खोलना अथवा देर तक खुला रखना कई बार विवाद व परेशानी का कारण बन जाता है। इस प्रकार की शिकायतों पर रेलवे ने रिजर्व कोचों में मिडिल बर्थ के उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाने व नियमों की पालना के लिए एडवाइजरी जारी की है।


रेलवे ने कोच में चढ़ने के बाद निर्धारित समयानुसार ही मिडिल बर्थ खोलने व सुबह निर्धारित समय पर बर्थ को समेटने की अपील की है। ताकि अन्य सहयात्रियों को बैठने-उठने में असुविधा न हो।


स्टाफ को निर्देश

रेलवे ने रेलवे स्टाफ व ऑन-बोर्ड टिकट निरीक्षक (टीटीई) को यात्रा के दौरान मिडिल बर्थ के उपयोग के संबंध में यात्रियों को मार्गदर्शन के निर्देश दिए है।


मिडिल बर्थ खोलने का निर्धारित समय

सोने का समय: रात 10 से सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ खोलने की अनुमति है।

दिन का समय: सुबह 6 बजे के बाद मिडिल बर्थ को बंद रखना है, ताकि लोअर बर्थ वाले यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल सके।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.