होम/politics/banswara-4-maternal-deaths-ashok-gehlot-targets-government-health-system-investigation

अब बांसवाड़ा में भी 4 प्रसूताओं की मौत! अशोक गहलोत ने सरकार को कहा गैर-जिम्मेदार

अब बांसवाड़ा में भी 4 प्रसूताओं की मौत! अशोक गहलोत ने सरकार को कहा गैर-जिम्मेदार
राजनीति
12 Jul 2026, 02:28 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ashok Gehlot on 4 Maternal Deaths in Banswara: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोटा, जोधपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा में हुई मौतों के बाद अब बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भी सिर्फ चार दिनों में चार प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। मौतों के इस सिलसिले को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्त्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया व गैर ज़िम्मेदार और असंवेदनशील करार दिया।

7 जुलाई से शुरू हुआ सिलसिला

बांसवाडा में पहली मौत 7 जुलाई को हुई। उसके बाद 8 जुलाई को दूसरी और 10 जुलाई को दो और प्रसूताओं की मौत हुई। इनमें से एक प्रसूता नाबालिग भी थी। फ़िलहाल, दो प्रसूताओं की मौत एनीमिया, जबकि एक की मौत की वजह सी-सेक्शन के दौरान हाई ब्लड प्रेशर मानी जा रही है।

गहलोत का सरकार पर हमला

अशोक गहलोत ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा - प्रदेश में प्रसूताओं की मौतों की बढ़ती संख्या बेहद डरावनी है। बांसवाडा में 4 की मौत के बाद अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। सरकार असंवेदनशील हो चुकी है और घटना की जवाबदेही नहीं ले रही, जो स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

गहलोत ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रसूताओं की जान बचाना और स्वास्थ्य प्रणाली को सही करना सरकार के बस से बाहर हो चुका है। साथ ही केंद्र सरकार से स्वास्थ्य मंत्रालय की एक जाँच टीम राजस्थान भेजने की भी मांग की।

नहीं करवाया गया पोस्टमॉर्टेम

(No PostMortem) सबसे गंभीर मुद्दा ये रहा कि चारों प्रसूताओं की मौत के बाद उनका पोस्टमॉर्टेम ही नहीं किया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजनों की सहमति के बाद उन्हें शव सौंप दिए गए थे, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। अब विपक्ष और आमजन अब इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि

  • पहली मौत के बाद ही तुरंत जांच क्यों नहीं शुरू की गई?
  • क्यों मृतकों का पोस्टमॉर्टेम नहीं करवाया गया और
  • क्यों अभी तक डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ नहीं हुई?

मेडिकल टीम की हुई बैठक

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच में जुटी हुई है। जयपुर से भी चिकित्सकों की एक टीम बांसवाडा पहुंची और डॉक्टरों व अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मामले को लेकर चिकित्सा विभाग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.