होम/politics/govind-ram-meghwal-viral-audio-video-controversy-congress-disciplinary-committee-probe

कांग्रेस में फिर तूफान! गोविंद राम मेघवाल का वायरल ऑडियो-वीडियो, आलाकमान ने अनुशासन समिति को सौंपी जांच

कांग्रेस में फिर तूफान! गोविंद राम मेघवाल का वायरल ऑडियो-वीडियो, आलाकमान ने अनुशासन समिति को सौंपी जांच
राजनीति
03 May 2026, 07:47 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Govind Ram Meghwal Controversy: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह रुक-रुक कर सामने आ ही जाती है। हाल ही में राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर एक तूफ़ान उठा है, जो इस बार बीकानेर से पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की मुश्किलें बढ़ सकता है। कुछ समय पहले गोविन्द राम मेघवाल का एक कथित विडियो-ऑडियो वायरल हुआ था, जिस पर शुरू हुई हलचल कांग्रेस आलाकमान तक पहुँच चुकी है और अब आलाकमान ने प्रदेश अनुशासन समिति को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले गोविंद राम मेघवाल का कथित ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी, वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर कथित तौर पर कुछ अनुचित बातें कही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय नेताओं ने गोविन्द राम मेघवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को शिकायत भेजी।

हालाँकि, गोविंद राम मेघवाल ने पहले ही अपने एक बयान में ये दावा किया था कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे किसी ने AI की मदद से बनाया है और तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने मामले को गंभीरता से लिया है और प्रदेश अनुशासन समिति को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

समिति जल्द ही बैठक बुलाकर गोविंद राम मेघवाल से लिखित स्पष्टीकरण भी मांग सकती है। समिति ऑडियो-वीडियो की असलियत परखने के साथ-साथ गोविन्द मेघवाल का भी पक्ष सुनेगी। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेगी, जो इस मामले में अंतिम फैसला लेगा।

लेकिन इस सब से यह तो साफ़ है कि राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी अभी भी बड़े स्तर पर चल रही है और ये घटना इसे फिर उजागर कर रही है, जिसका सीधा असर आने वाली राजनीतिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.